
कंवलधारा वॉटरफॉल (Kanwaldhāra Falls) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से 70 किलोमीटर दूर बाकी नामक गांव में स्थित है ! एक बेहद खूबसूरत और शांत प्राकृतिक स्थल है। यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जो शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून तलाशने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है।यह पिकनिक मनाने और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।मानसून और उसके बाद (नवम्बर से जनवरी): झरने का असली आनंद आता है जब पानी का बहाव तेज़ होता है और चारों ओर हरियाली छाई रहती है।
कंवलधारा वॉटरफॉल कैसे पहुंचें

:कंवल धारा पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले कबीरधाम जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर बोड़ला आना होगा !उसके बाद वहां से 15 किलोमीटर किलोमीटर बैजलपुर रोड पकड़कर फिर बैजलपुर से 12 किलोमीटर तारे गांव जंगल रोड में जाना है ! आपको रास्ते में ही पचराही और कंकालीन देवी को भी देखने को मिल जाएगा फिर तरेगांव से पहाड़ी होते हुए 10 किलोमीटर दलदली रोड जाना है ! दलदली से 7 किलोमीटर केशमर्दा फिर केशमर्धा से 3 किलोमीटरबाकी गांव जाना है ! बाकी गांव से 2 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करने के बाद कँवल वाटरफॉल पहुंच जाओगे


