कबीरधाम, : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील अंतर्गत आने वाले पावन धाम ग्राम रैतापारा में भक्ति का अनुपम आयोजन होने जा रहा है। बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय भक्तिमय श्री राम चरित मानस कथा का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक कांता प्रसाद शरण द्वारा श्री राम चरित मानस की दिव्य कथा का वाचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक कथावाचक पंडित देव प्रकाश शर्मा द्वारा दिव्य कथा का रसपान होगा एवं 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कथावाचक कामता प्रसाद शरण द्वारा श्री राम चरित मानस की भक्तिमयी प्रस्तुति होगी कामता प्रसाद शरण अपनी सरल, हास्यपूर्ण और छत्तीसगढ़ी भाषा में राम कथा सुनाने की अनोखी शैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी कथा में भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन का अद्भुत मिश्रण होता है, जो श्रोताओं को घंटों मंत्रमुग्ध रखता है।

बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय भक्ति आयोजन में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन, भव्य पंडाल, व्यास पीठ, प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में राम भक्ति को जीवंत रखने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी में धार्मिक संस्कार जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी भक्तों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुनीत कथा का लाभ उठाएं। जय श्री राम! जय हनुमान!

