
आज पंथ श्री १०८ हुजूर उग्रनाम साहेब स्मृति संत समागम मेला, लोलेसरा में संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की तपोभूमि, कबीर आश्रम दामाखेड़ा के नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब जी से सौजन्य भेंट कर आश्रम द्वारा संचालित पंथ श्री गृन्धमुनि नाम साहेब मेमोरियल हॉस्पिटल, दामाखेड़ा में आपातकालीन समय में जरूरतमंद लोगों की सहयता और सेवा के लिए एक एम्बुलेंस समर्पित किया। इस अवसर पर नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब जी के करकमलों से हरी झंडी दिखाकर जनसेवा हेतु समर्पित एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया और उनसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

संत समागम मेला में गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर पधारे समस्त संतजनों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी भी साथ में उपस्थित रहे।

सद्भाव,भक्ति और सामाजिक जागरण के प्रतीक परम पूज्य कबीर साहेब जी ने अपने वचनों में मानवता, समानता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। उनके उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर हमने यह एम्बुलेंस जनता की सेवा हेतु समर्पित किया है जो अस्पताल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आवश्यकता के समय यह एम्बुलेंस जीवनरक्षक सिद्ध होगी और जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनेगी।

संत कबीर साहेब जी ने अपने जीवन और वाणी से हमें मानवता, करुणा और सेवा का जो मार्ग दिखाया, वही मार्ग आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उसी प्रकार परम पूज्य पंथ श्री हुजुर प्रकाशमुनी नाम साहेब जी एवं नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहेब जी द्वारा भी इस आश्रम के माध्यम से जन-जन तक एकता,सद्भाव और अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए आमजनों को प्रेरित करने का लोकहितकारी प्रयास कर रहें हैं। संत समागम मेला में पधारे मैं समस्त संत व गुरुजनों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती हूँ।
Narendra Modi Amit Shah J.P.Nadda Nitin Nabin Ajay Jamwal Vishnu Deo Sai Dr Raman Singh Bjp Chhattisgarh Bharatiya Janata Party (BJP) Kiran Singh Deo

