बिलासपुर में होगा छत्तीसगढ़ का भव्य फिल्म सम्मान समारोह – बिलासा छोलीवुड अवार्ड 2026
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दिनांक 14/03/26 दिन शनिवार को
शाम 6 बजे से आयोजित होने जा रहा है प्रदेश का भव्य और प्रतिष्ठित कार्यक्रम बिलासा छोलीवुड अवार्ड शो 2026।
स्थान – चकरभाठा एयरपोर्ट के सामने क्रिकेट मैदान बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ी फिल्म और कला जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार, निर्माता, निर्देशक और गायक शामिल होंगे।
इस अवार्ड शो में वर्ष 2025 में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कलाकारों को प्रोत्साहित करना तथा प्रदेश की संस्कृति और कला को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम में बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिंगर सहित कई श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
आयोजकों के अनुसार बिलासा छोलीवुड अवार्ड शो 2026 छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक और फिल्म प्रेमी शामिल होंगे।
बिलासपुर में होगा छत्तीसगढ़ का भव्य फिल्म सम्मान समारोह

